यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक
लखनऊ में गैस की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा! सपा नेता सोनू कनौजिया के रिसॉर्ट में मिले 88 सिलेंडर, पत्नी की एजेंसी पर भी सवाल

लखनऊ में एलपीजी की किल्लत के बीच जिला प्रशासन ने मोहान रोड स्थित अभिनंदन रिसॉर्ट पर छापा मारकर 88 गैस सिलेंडर बरामद किए। यह रिसॉर्ट सपा नेता सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया का बताया जा रहा है, जबकि उनकी पत्नी मंजू कनौजिया भारत गैस एजेंसी की प्रोपराइटर हैं। डीएसओ विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 65 खाली, 9 भरे और 14 छोटे सिलेंडर अवैध रूप से रखे मिले। मौके पर मौजूद लोग न तो दस्तावेज दिखा सके और न ही सिलेंडरों का रिकॉर्ड दे पाए। मामले में काकोरी थाने में सपा नेता, उनकी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।




