दुनियादेशयूपीराज्यलोकल न्यूज़
ईरान संकट का असर: लखनऊ से खाड़ी देशों की सभी फ्लाइट रद्द, 2500 टिकट कैंसिल

लखनऊ से खाड़ी देशों के लिए हवाई सेवा अचानक ठप हो गई है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद दुबई और ईरान का एयरस्पेस बंद होने से रविवार को लखनऊ से मस्कट, दुबई, आबूधाबी, दम्माम, रियाद और शारजाह जाने-आने वाली कुल 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके चलते करीब 2500 यात्रियों के टिकट एक ही दिन में कैंसिल हो गए। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टी-3 टर्मिनल पर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि कई यात्री एयरलाइन काउंटरों पर जानकारी लेने पहुंचे। बड़ी संख्या में यूपी के लोग खाड़ी देशों में काम करते हैं, ऐसे में कई यात्री विदेशों में फंस गए हैं। एयरलाइनों ने फिलहाल हालात सामान्य होने तक नई टिकट बुकिंग 8 मार्च के बाद करने की सलाह दी है।




