Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
दुनियादेशयुवायूपीराज्य

ईरान संकट के बीच राहत: लखनऊ से खाड़ी की 8 उड़ानें बहाल, मंत्री बोले– सुरक्षित हैं यूपी के लोग

ईरान-इस्राइल तनाव के बीच लखनऊ से खाड़ी देशों की उड़ानों पर असर जारी है, लेकिन सोमवार को स्थिति में आंशिक सुधार हुआ। 17 के मुकाबले निरस्त उड़ानों की संख्या घटकर 11 रह गई और मस्कट, रियाद व जेद्दा की कुल 8 उड़ानें बहाल हो गईं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से ओवी-705/706, डब्ल्यूवाइ-265/266, एक्सवाइ-333/334 और एसवी-890/891 का संचालन हुआ, जबकि दुबई, अबूधाबी, शारजाह और दम्माम की कुछ उड़ानें अभी भी रद्द रहीं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि खाड़ी देशों और इस्राइल में कार्यरत यूपी के श्रमिक सुरक्षित हैं। श्रम विभाग व भारतीय दूतावास लगातार निगरानी में हैं और कामगार सुरक्षित स्थानों पर हैं। सरकार हालात पर नजर रखे हुए है और आगे की एडवाइजरी जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!