यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक
₹10 वाली चाय हुई ₹20, मटर पनीर से लेकर गोलगप्पे तक महंगे, LPG संकट का असर!

मिडिल-ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत में महंगाई के रूप में दिखने लगा है। एलपीजी गैस की कमी और कमर्शियल सिलेंडर के ऑर्डर रुकने से होटल, ढाबे और चाय-नाश्ते की दुकानों पर कीमतें बढ़ गई हैं। कई जगह ₹10 वाली चाय ₹15–₹20 तक पहुंच गई, जबकि पूरी-सब्जी, गोलगप्पे और मटर पनीर जैसे खाने के आइटम भी महंगे हो गए हैं। गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई छोटे दुकानदारों को दुकान बंद करनी पड़ रही है और कुछ जगह कमर्शियल सिलेंडर ब्लैक में ₹2500–₹2800 तक बिकने की खबरें हैं।




