Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

नैमिषनगर तक बढ़ेगा ग्रीन कॉरिडोर! 80 करोड़ मंजूर, 2 लाख लोगों को राहत

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा गोमती तट पर बन रहे ग्रीन कॉरिडोर का विस्तार अब नैमिषनगर योजना तक किया जाएगा। शासन ने इसके लिए 80 करोड़ रुपये से अधिक का बजट मंजूर कर दिया है। मौजूदा 28 किमी लंबे कॉरिडोर को आईआईएम रोड से गोमती के बाएं तट पर करीब 9 किमी और बढ़ाया जाएगा, जिसमें 2.5 किमी बंधा और 6.5 किमी सड़क शामिल होगी। इससे सीतापुर रोड स्थित 1804 एकड़ की नैमिषनगर योजना सीधे किसान पथ से जुड़ जाएगी और करीब दो लाख लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। रूट बसंतकुंज, दुबग्गा, डालीगंज, लखनऊ विश्वविद्यालय, हजरतगंज, निशातगंज, गोमतीनगर, 1090 चौराहा और शहीद पथ होते हुए किसान पथ तक जाएगा। दूसरे फेज का लोकार्पण अब 1 मार्च को प्रस्तावित है। विस्तार के बाद लोग डालीगंज से गोमतीनगर महज 5–7 मिनट में पहुंच सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!