Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

लखनऊ मेट्रो का सेकेंड फेज अब पकड़ेगा रफ्तार, 2,884 करोड़ का लोन मंजूर!

लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (चारबाग से बसंतकुंज) के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) से 2,884 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) अब सात भूमिगत स्टेशनों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। कुल परियोजना लागत लगभग 5,801 करोड़ रुपये है, जिसमें करीब 2,900 करोड़ केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देंगे, जबकि शेष राशि ऋण के रूप में ली जाएगी। 12 किमी लंबे इस कॉरिडोर में सात भूमिगत स्टेशन—गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पांडेयगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा, चौक—और पांच एलिवेटेड स्टेशन—ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग, बसंतकुंज—बनेंगे। बसंतकुंज डिपो पर 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लक्ष्य है कि पांच वर्षों में पूरा प्रोजेक्ट तैयार हो जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!