Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

लखनऊ में फिर लगेगा बड़ा प्लांट, क्या इस बार होगा सफल? “कूड़े से बनेगी बिजली!”

लखनऊ में नगर निगम एक बार फिर कूड़े से बिजली बनाने का प्लांट लगाने की तैयारी में है। महापौर सुषमा खर्कवाल और अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव के मुताबिक यह प्लांट PPP मॉडल पर लगाया जाएगा, जिसमें निगम को खर्च नहीं करना होगा। 21 फरवरी को विशेष बैठक में जमीन देने और कंपनी चयन की शर्तों पर फैसला होगा। इससे शहर के कचरे का बेहतर निस्तारण, प्लास्टिक व RDF की समस्या का समाधान और बिजली उत्पादन से आय भी संभव होगी। हालांकि, पहले हरदोई रोड पर लगा प्लांट पूरी तरह फेल हो चुका है, जिससे इस बार सफलता को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। क्या इस बार लखनऊ का कूड़ा सच में बिजली में बदल पाएगा या फिर दोहराई जाएगी पुरानी गलती?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!