यूपीराज्यलोकल न्यूज़
लखनऊ कालिदास मार्ग से 1090 चौराहे की ओर जा रही एक फोर्ड फिगो एस्पायर कार अचानक हादसे का शिकार हो गई।

*ब्रेकिंग न्यूज़*
लखनऊ में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कालिदास मार्ग से 1090 चौराहे की ओर जा रही एक फोर्ड फिगो एस्पायर कार अचानक हादसे का शिकार हो गई।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कार का पिछला लेफ्ट साइड का टायर फट गया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया।
यह हादसा लोहिया पथ के पास हुआ।
हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
गाड़ी का नंबर UP32AL 6962 बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारु कराया।




