
अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर में एक और कथित ड्रग्स ले जा रही नाव पर हमला किया। सेना का कहना है कि यह नाव ड्रग तस्करी के रास्ते से गुजर रही थी और तस्करी में शामिल थी। अमेरिकी साउदर्न कमांड के मुताबिक, इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में नाव समुद्र में चलती दिखती है, फिर अचानक उस पर हमला होता है। इसके बाद नाव में आग लग जाती है और जोरदार विस्फोट होता है।




