आई0आई0एल0एम0 एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग का वार्षिकोेत्सव “ज़़ील 2026” खेलकूद प्रतियोगिताओ के साथ हुआ शुभारंभ

लखनऊ: गोमती नगर स्थित आई0आई0एल0एम0 एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग, केे तीन दिवसीय 17वें वार्षिकोेत्सव “ज़ील 2026” का शुभारम्भ दिंनाक 19 फरवरी 2026 को खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। कार्यक्रम में शहर के 40 से ज्यादा स्नातक, स्नात्तकोत्तर एवं प्रबंधन संस्थानों के छात्र-छात्राएं पूर्ण उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
संस्थान के निदेशक डॉ0 वी0वी0 गोपाल ने अपने सम्बोधन में ज़ील 2026 के आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया तथा यह भी बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच तथा रचनात्मकता एवं प्रबन्धन के गुण विकसित करते हैं तथा उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं।
तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव “ज़ील 2026” के प्रथम दिन दिनांक 19 फरवरी को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगितायें जैसे वालीबाल, खोखो, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, शतरंज, कैरम आदि विनय खण्ड स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित की जा रही हैं तथा अन्तिम दो दिनों दिंनाक 20 व 21 फरवरी 2026 को सांस्कृतिक एवम शैक्षिक प्रतियोगितायें आई.आई.एल.एम. परिसर में आयोजित की जायेगी।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ0 फवाद अली खान एवं डॉ0 रीतिका अग्रवाल के अनुसार तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव “ज़ील” एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम है जिसके प्रति छात्रों का उत्साह हर वर्ष बढता जा रहा है। इस वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं में 40 से अधिक संस्थानो के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे है।

ज़ील 2026 के प्रथम दिन सम्पन्न हुई खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं-
प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय
बास्केटबाल (पुरूष) लखनऊ विश्वविद्यालय ज्ञानोदय कालेज
खो-खो (पुरूष) केकेसी आईआईएलएम
खो-खो (महिला) नवयुग कन्या महाविद्यालय आईआईएलएम
बैडमिन्टन (पुरूष) शौर्य प्रताप सिंह-केकेसी आदित्य प्रताप सिंह-बी.एन.सी.ई.टी. विज्ञार्थ भदौरिया- एस.आर.एम.सी.ई.एम.
बैडमिन्टन (महिला) बबलीन कौर-सी.आई.एम.एस. यशिका वैश्य-एमकेआईटी शिवांगी सिंह-सी.आई.एम.एस.
टेबल टेनिस (पुरूष) आकाश सिंह-बीबीडी आदर्श कौशल- लखनऊ विश्वविद्यालय मयंक श्रीवास्तव- केकेसी
टेबल टेनिस (महिला) श्रेया अग्रवाल-जीसीआरजी प्रज्ञा शुक्ला- नवयुग कन्या महाविद्यालय सरस्वती- आईआईएलएम
वालीबाल (पुरूष) एस.आर.एम.सी.ई.एम. आईएमआरटी आईआईएलएम
टग ऑफ वार (महिला) लखनऊ विश्वविद्यालय नवयुग कन्या महाविद्यालय आईआईएलएम
कैरम (पुरूष) आलोक सिंह, अंकुर प्रताप सिंह – आईआईएलएम रजत निगम, शाहनी रोज- आईआईएलएम पुलक निगम, वैश्ण्वी मिश्रा- आईआईएलएम
चेस (पुरूष) आदर्श कौशल- लखनऊ विश्वविद्यालय अमन कुमार गौतम-एमकेआईटी जतिन दहिया- एस.आर.आई.एम.टी.
चेस (महिला) अनुग्या त्रिपाठी- आईएमआरटी रैना द्विवेदी-एमयूआईटी शानवी सिंह-आईआईएलएम
रिले रेस 400 मीटर (पुरूष) एमिटी विश्वविद्यालय व जयपुरिया इंस्टीट्यूट
रिले रेस 400 मीटर(महिला) नवयुग कन्या महाविद्यालय
100 मीटर रेस (पुरूष) पर्व जैन- एमिटी विश्वविद्यालय आदर्श यादव- जयपुरिया इंस्टीट्यूट उद्भव शुक्ला- एसआरएमयू
100 मीटर रेस (महिला) शिवी गुप्ता- एमयूआईटी सौम्या पाण्डेय- नवयुग कन्या महाविद्यालय पायल बरनवाल- नवयुग कन्या महाविद्यालय

“ज़ील 2026” का प्रथम दिन उत्साह व उल्लास से भरपूर रहा, सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रर्दशन किया। विभिन्न कालेजों से आये सभी प्रतिभागियों ने आई0आई0एल0एम0 के छात्रों एवं फैक्लटी मैम्बर्स के कुशल प्रबंधन एवं सहयोग की प्रशंसा की।
खेलकूद में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साह एवम जोश देखने योग्य था, हर प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन करके पदक हथियाने को आतुर दिख रहा था। प्रतिभागियों के समर्थक अपनी टीम का मनोबल बढ्राने में कोई कसर नहीं छोड रहे थे।

जिन प्रतिभागियों ने जीत दर्ज की, उनका उल्लास शिखर पर था, जिन्हें हार मिली वो निराश तो जरूर थे परन्तु उन्हें सन्तुष्टि थी कि उन्होंने अपना भरपूर प्रयास किया। खिलाडियों ने खेल भावना का भरपूर प्रदर्शन किया जो प्रशंसनीय है।
खेलकूद प्रतियोगिताओं के सम्पन्न होने के उपरान्त पुरस्कार वितरित किये गये, जिसके साथ जील-2026 का प्रथम चरण पूरा हो गया। कार्यक्रम का अंतिम चरण सांस्कृतिक एवम शैक्षणिक कार्यक्रमों पर आधारित है जिसमें इनक्यूजिटीव, डिबेट, सिंगिग, नुक्कड़ नाटक, फैशनिष्टा, रंगोली, डान्स आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।

संस्थान की डीन एकेडमिक डॉ0 सुचिता विश्वकर्मा ने बताया कि जील-2026 का अंतिम चरण दिंनाक 20 व 21 फरवरी, 2026 को संस्थान परिसर में आयोजित किया जायेगा।
इस वर्ष जील-2026 के प्रायोजकों में वाडीलाल, तनिष्क, फयूजन फिट, मोनस्टर एनर्जी, ड्रिपइन, विवाह कलेक्शन, वत्स प्लस, किट्टो जंक्शन आदि प्रमुख हैं।




