हरबिलास नर्सिंग स्कूल द्वारा लैम्प लाइटिंग एवं ओथ सेरेमनी का आयोजन

दिनांक 23.02.2026 को उ०प्र० के पूर्व मुख्यमंत्री कीर्तिशेष चन्द्रभानु गुप्त द्वारा स्थापित मोती लाल मेमोरियल सोसाइटी द्वारा संचालित हरबिलास नर्सिंग स्कूल चारबाग लखनऊ द्वारा लैम्प लाइटिंग एवं ओथ सेरेमनी का आयोजन गरिमामय वातावरण में रविन्द्रालय चारबाग में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में संसद सदस्य (लोक सभा एवं अध्यक्ष मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी कुँवर उज्जवल रमण सिंह उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारम्भ गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलन एव माँ सरस्वती, ” लेडी विद लैम्प फ्लोरेंस नाइटेगेल एवं स्वर्गीय चन्द्रभानु गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। नर्सिंग स्कूल के छात्रों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी जिनमें फ्लोरेंस नाइटेगेल के कार्यों, सोसल हरसमेंट, बेटी बचाओ आदि प्रमुख रहे। नर्सिंग स्कूल के छात्रों द्वारा पारंपरिक लैम्प लाइटिंग की रस्म निभाई गयी जो सेवा, समर्पण और मानवता की भावना का प्रतीक है।

संस्था के अवैतनिक सचिव एवं पूर्व आई०पी०एस० अधिकारी अजय शंकर राय ने अपने वक्तव्य में कहा कि नर्सिंग सेवा समाज की रीढ़ है। उन्होने कहा कि आज के समय में प्रशिक्षित एवं संवेदनशील स्वास्थ्यकर्मियों की अत्यन्त आवश्यकता है, और यह संस्थान इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इन्होने नर्सिंग छात्राओ को अपनी सेवा में अनुशासन, समर्पण त्याग एवं गोपनीयता को अंगीकार करने की सीख दी। सोसाइटी के जनरल सेकेटरी राजेश सिंह ने संस्था की उपलबधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोती लाल मेमोरियल सोसाइटी शिक्षा एवं स्वास्थ के क्षेत्र में निरन्तर उत्कृष्ट कार्य कर रही है। इनके द्वारा छात्राओं के प्लेसमेन्ट को सुनिश्चित ‘ करने के लिए बेहतर तकनीकी सुविधाओं’ एवं अवसर प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि कुँवर उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि नर्सिंग का पेशा केवल एक नौकरी नही, बल्कि मानव सेवा का की छात्राओं से दीपक की ज्योति की तरह अपना प्रकाश समाज में फैलाने के साथ सर्वोच्च माध्यम है। नर्सिंग छात्राओं को करूणा, अनुशासन और समर्पण के साथ समाज की सेवा करने का आहवान किया। मुख्य अतिथि द्वारा आज के बदलते विश्व में ए०आइ० जैसे नई तकनीक की चुनौतियों का सामना करने लिए छात्रो को तैयार रहने का संकल्प लेने को कहा। मुख्य अतिथि द्वारा उत्कष्ट शिक्षण – प्रशिक्षण एवं कार्यों हेतू स्कूल की शिक्षिकाओं छात्र/ छात्राओं एवं कर्मचारियो को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में स्कूल की प्राचार्या प्राची शक्ला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में मोती लाल मेमोरियल सोसाइटी क उपाध्यक्ष रत्नेश गुप्ता, संयुक्त मंत्री प्रताप सिंह, सोसाइटी के संस्थापक सदस्य एवं ए०टी०सी० के अवैतनिक सचिव एस०के0 त्रिपाठी, संस्थापक सदस्य एवं नेशनल इण्टर कालेज के प्रबंधक डा0 गणेश चन्द्र मिश्र. संस्थापक सदस्य, समाजसेवी एवं रविन्द्रालय के अवैतनिक सचिव ‘ सुधीर हलवासिया एवं संस्था’ के प्रशासनिक अधिकारी कमला शंकर मिश्र सहित स्कूल की शिक्षिकाएं, छात्राएं, कर्मचारीगण एव अन्य गणमान्य नागरिक बडी संस्था में उपारिथत रहे।




