Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

होली पर राहत: लखनऊ से 350 अतिरिक्त बसें चलेंगी, इन शहरों के लिए मिलेगा सीधा सफर

लखनऊ : होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लखनऊ से 28 फरवरी से 9 मार्च तक 350 अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। ये बसें आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से संचालित होंगी, जिससे ट्रेन में सीट न मिलने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय के अनुसार अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर के लिए 50 से अधिक यात्री होने पर बसों को नॉन-स्टॉप सेवा के रूप में चलाया जाएगा। वहीं एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली और जयपुर के लिए भी बसें मिलेंगी, जबकि कैसरबाग से देहरादून, हरिद्वार, बरेली, गोंडा, बलरामपुर और बहराइच के लिए बसों का संचालन होगा। होली के लिए कुल 1003 बसों का बेड़ा तैयार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!