यूपीराज्यलोकल न्यूज़
डीजीपी का ‘CFD’ एक्शन शुरू, यूपी के 20 बड़े शहरों को जाम से मुक्त करने का प्लान !

उत्तर प्रदेश में बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने 20 बड़े शहरों को “कंजेशन फ्री डिस्ट्रिक्ट (CFD)” बनाने की योजना शुरू की है। इसके तहत लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद समेत 7 पुलिस कमिश्नरेट और 13 अन्य प्रमुख जिलों में जाम वाले मार्गों व चौराहों की पहचान कर नई ट्रैफिक SOP लागू की जाएगी। अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने, सिग्नलिंग सिस्टम सुधारने और थानावार ट्रैफिक हॉटस्पॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहरों में यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आम लोगों को जाम से राहत मिल सके।




