धर्मयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
बड़ा फैसला, भक्तों में मायूसी “लखनऊ में नहीं लगेगा दिव्य दरबार!”

लखनऊ में प्रस्तावित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ‘दिव्य दरबार’ रद्द कर दिया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने वसंत कुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का आवंटन सुरक्षा कारणों से निरस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक, 14–18 मार्च तक कार्यक्रम होना था, लेकिन पुलिस से NOC न मिलने और भारी भीड़ की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया। आयोजकों की ओर से अभी तक नई तारीख या वैकल्पिक स्थान की घोषणा नहीं हुई है। क्या इतने बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए पहले से सख्त प्लानिंग जरूरी है या प्रशासन का यह फैसला सही है?




