Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

अमौसी के पास 200 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट, लखनऊ में 50 एकड़ में बनेगी मेगा टाउनशिप!

लखनऊ-कानपुर रोड पर अमौसी स्थित हड़ाइन खेड़ा की शूटिंग रेंज के पास 50 एकड़ से अधिक खाली जमीन पर बड़ी टाउनशिप बसाने का प्रस्ताव पास हो गया है। नगर निगम सदन ने जमीन को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को सौंपने की मंजूरी दे दी है। इसके बदले LDA करीब 200 करोड़ रुपये खर्च कर बदहाल शूटिंग रेंज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करेगा। करीब 41.60 एकड़ में फैली मौजूदा शूटिंग रेंज को क्लब, मैरिज हॉल, गेस्ट हाउस और अन्य खेल सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि रोजाना लगभग 1000 खिलाड़ी और लोग यहां आ सकें। शासन पहले ही इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की मंजूरी दे चुका है और नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की विशेषज्ञ टीम भी अनापत्ति दे चुकी है। यह प्रोजेक्ट कानपुर रोड को नया रियल एस्टेट और स्पोर्ट्स हब बना सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!