
आज लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश बजट (वित्तीय वर्ष 2026-27) के संबंध में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पत्रकार बंधुओं से वार्ता कर प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई दिशा और गति देने वाले ऐतिहासिक बजट से अवगत कराया।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश को वर्ष 2017 से अब तक ₹50 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। आज उत्तर प्रदेश ‘बीमारू’ राज्य नहीं है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में एक ‘ब्रेकथ्रू’ बनकर उभरा है। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं माननीय पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।




