दिल्ली NCRयूपीराज्य
22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, 160 की रफ्तार… 39 मिनट में दिल्ली से मेरठ!

मेरठ और एनसीआर के लिए 22 फरवरी ऐतिहासिक दिन होगा, जब नरेंद्र मोदी नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो को जनता को समर्पित करेंगे। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) द्वारा आयोजित ट्रायल रन में ट्रेन ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक 160 किमी/घंटा की रफ्तार से महज 39 मिनट में नॉन-स्टॉप सफर तय किया। सामान्य संचालन में स्टॉपेज के साथ यह दूरी करीब 55 मिनट में पूरी होगी। 82 किमी लंबे इस कॉरिडोर में सौर ऊर्जा, नेट-जीरो स्टेशन और वर्षा जल संचयन जैसी पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं भी शामिल हैं। मेरठ मेट्रो 120 किमी/घंटा की स्पीड तक सक्षम है और बेगमपुल से मेरठ साउथ का सफर सिर्फ 10 मिनट में पूरा होगा। क्या आपको लगता है कि यह परियोजना दिल्ली-एनसीआर की ट्रैफिक समस्या को कम कर पाएगी?




