
लखनऊ विश्वविद्यालय की लाल बारादरी में नमाज़ पढ़ने और विरोध प्रदर्शन के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। लखनऊ पुलिस (थाना हसनगंज) की रिपोर्ट के आधार पर 13 छात्रों को नोटिस जारी कर ₹50,000 का निजी मुचलका और ₹50,000-₹50,000 के दो जमानतदार पेश करने का आदेश दिया गया है। यह कार्रवाई शांति भंग की आशंका के तहत दंड प्रक्रिया संहिता की धाराओं में की गई है और आदेश एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। पुलिस के अनुसार, छात्रों ने परिसर में निर्माण कार्य बाधित किया और सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक गतिविधि व नारेबाजी की, जिससे तनाव की स्थिति बनी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिसर की मर्यादा और कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।




