यूपीराज्यलोकल न्यूज़
1000 की शर्त में उड़ाने जा रहे थे जानलेवा पेंच “खूनी मांझे के साथ पकड़े गए पतंगबाज़!”

लखनऊ: बाजारखाला पुलिस ने हैदरगंज पुलिया के पास से सदफ अली और अयान खान को कांच की पॉलिश वाले धारदार मांझे के साथ गिरफ्तार किया है। एसीपी वीरेंद्र विक्रम के अनुसार दोनों युवक एक-एक हजार रुपये की शर्त लगाकर राजाजीपुरम में पतंग के पेंच लड़ाने जा रहे थे। उनके पास से तीन तेज धार वाली चरखियां, 11 पतंगें, मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है। प्राथमिक जांच में मांझा इतना धारदार मिला कि तोड़ने की कोशिश में एक सिपाही की उंगली कटते-कटते बची। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 270 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। क्या प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक रहा खतरनाक मांझा प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती नहीं बन चुका है?



