
पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में तेजस्वी यादव का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है. सूत्रों ने बताया कि तेजस्वी को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव आरजेडी महासचिव भोला यादव ने रखा, जिस पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से मोहर लगा दी.




