टॉप न्यूज़महाराष्ट्रराजनीति
Trending
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बुधवार सुबह बारामती में हादसे का शिकार हो गया।
इस हादसे में अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई?

महाराष्ट्र के डिप्टी CM और NCP प्रमुख अजित पवार का विमान बारामती में क्रैश हो गया। आज बारामती में उनकी सभा होने वाली थी, इसलिए वे सुबह मुंबई से बारामती के लिए निकले थे। DGCA ने पुष्टि की है कि इस विमान हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद राहत-बचाव कार्य जारी है और अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन के अनुसार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है.




