क्राइमटॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़
लखनऊ समिट बिल्डिंग में फिर बवाल महिंद्रा थार से युवक को रौंदा, पहिए के नीचे 25 मिनट तक दबाकर रखा,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में दबंगई की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दबंगों ने मोरंग कारोबारी को महिंद्रा थार से कुचलने की कोशिश की। करीब 25 मिनट तक उसके दोनों पैरों पर गाड़ी चढ़ाकर रखी। गंभीर हालत में पीड़ित का इलाज चल रहा है। यह घटना समिट बिल्डिंग परिसर की है। वहीं पुलिस ने मौके से उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी आकाश यादव और मोहित मेवाड़ी को गिरफ्तार कर उनकी गाड़ी को सीज कर दिया है।




