
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सामने आए जिम धर्मांतरण मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी इमरान खान को पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर मिर्जापुर लेकर पहुंची है। देहात के पतंग थाने में इमरान से पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम गहन पूछताछ में जीती है। पुलिस इस मामले को संगठित धर्मांतरण नेटवर्क से जोड़कर देख रही है। आरोपी की भूमिका को लेकर कई अहम पहलुओं पर जांच कर रही है।
मिर्जापुर देहात थाने में इमरान से पूछताछ के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इमरान से जिम धर्मांतरण मामले में मिले, नेटवर्क और कार्यशैली को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार अन्य जिलों और संभवतः विदेशी तक जुड़े हो सकते हैं।




