क्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCR
दिल्ली में खुफिया इनपुट के बाद सख्ती 10000 पुलिसकर्मी तैनात
संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी

नई दिल्ली: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। खुफिया इनपुट को ध्यान में रखते हुए कर्तव्य पथ समेत लुटियंस दिल्ली क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से निगरानी की जा रही है। लोगों को सतर्क करने के लिए इस बार सुरक्षा से जुड़े पोस्टरों में एक संदिग्ध आतंकी की तस्वीर भी जारी की गई है। पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे, फेस रिकॉग्निशन तकनीक और एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और नागरिकों से सहयोग व सतर्कता बनाए रखने की अपील की गई है।




