Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
टॉप न्यूज़देशधर्ममध्य प्रदेशराज्य

भोजशाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश ‘पूजा और नमाज दोनों होगी’

वसंत पंचमी पर मां वाग्देवी की पूजा के आयोजन को देखते हुए धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी पर मध्य प्रदेश के धार जिले में विवादित भोजशाला में सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदुओं को पूजा करने की इजाजत दे दी है। वहीं मुसलमानों को भी दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक शुक्रवार की नमाज पढ़ने की इजाजत दी है।

शुक्रवार, 23 जनवरी को बसंत पंचमी के मौके पर भोजशाला में हिंदू और मुसलमान दोनों ही धर्मों के लोगों को पूजा करने की इजाजत दी गई है। इस मौके पर धार जिले में आठ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा और नमाज दोनों बातों को ध्यान में रखकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भोजशाला को छह सेक्टरों में बांटा गया है और 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही पूरे शहर में 700 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

आइजी अनुराग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया, ‘ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। एआई सिस्टम से यह जानकारी मिलेगी कि भीड़ कहां निकल रही है। अनुभवी अधिकारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है, जो पूर्व में इस तरह की परिस्थितियों में कार्य कर चुके हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!