टॉप न्यूज़दिल्ली NCR
अमिताभ अग्निहोत्री के नेतृत्व में राष्ट्रवाणी 24×7 चैनल का आरंभ

मीडिया जगत में एक नई पहल करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने अपना स्वतंत्र न्यूज चैनल ‘राष्ट्रवाणी 24×7’ लॉन्च कर दिया है। यह चैनल नोएडा स्थित फिल्म सिटी से संचालित होगा और देशभर में 24 घंटे जनता तक “राष्ट्र की निडर आवाज” पहुंचाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगा। चैनल का उद्देश्य राजनीति, सामाजिक मुद्दं जनहित और समसामयिक घटनाओं पर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता प्रस्तुत करना है। नोएडा (फिल्म सिटी) से संचालित होना इस चैनल को मुख्यधारा की मीडिया हलचलों के केंद्र में रखेगा अमिताभ अग्निहोत्री की एक बड़ी फॉलोविंग है, इसलिए दर्शकों को उम्मीद होगी कि यह चैनल भी जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा।




